सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taapsee pannu dismissed the news of appearing in sania mirzas biopic
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (16:33 IST)

क्या सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने खोला राज

Sania Mirza
बॉलीवुड एक्ट्रस तापसी पन्नू इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' की तैयारी में बिजी है। फिल्म में मिताली की भूमिका में ढ़लने के‍ लिए तापसी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं।

 
वहीं हाल में खबरें आई थी कि तापसी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बायोपिक में भी नजर आ सकती हैं। अब सानिया की बायोपिक में तापसी के दिखने की खबरों को अभिनेत्री ने खुद खारिज कर दिया है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस तरह की खबरों पर विराम लगा दिया है। 
 
सानिया का जन्म मुंबई में हुआ था और छह साल की उम्र से ही उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। सानिया छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुकी हैं और वह तीन बार का ओलंपिक तक का सफर तय कर चुकी हैं। रियो 2016 ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली सानिया के नाम पर 42 WTA युगल खिताब हैं।
 
तापसी पन्नू इन दिनों मिताली की बायोपिक फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी हैं। वायकॉम-18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया करेंगे। प्रिया एवन ने फिल्म की पटकथा लिखी है। पहले 'शाबाश मिट्ठू' फरवरी, 2021 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसका काम पूरा नहीं हो पाया है।
 
तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'लूप लपेटा' में नजर आने वाली हैं। जल्द ही उन्हें 'रश्मि रॉकेट' में देखा जाने वाला है। इसके अलावा उनके पास हसीन दिलरुबा और शाबाश नायडू जैसी फिल्में भी हैं। तापसी को अनुराग कश्यप की 'दोबारा' में भी देखा जा सकता है।
 
ये भी पढ़ें
Happy Birthday : कभी कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, जानिए 10 खास बातें