क्या सुष्मिता सेन ने कर ली ललित मोदी संग सगाई? डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर
Photo - Twitter
ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। हालांकि, अभी सुष्मिता ने ललित के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। इन तस्वीरों में यूजर्स का ध्यान सुष्मिता सेन की डायमंड रिंग ने खिंच लिया।
Just for clarity. Not married - just dating each other. That too it will happen one day. pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
एक तस्वीर में सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ बैठे अपनी रिंग फिंगर में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, उन्होंने ललित मोदी के साथ सगाई कर ली है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो ललित और सुष्मिता की बता सकते हैं।
बता दें कि ललित मोदी की उम्र जहां 56 साल है वहीं सुष्मिता की उम्र 46 साल है। ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। बीते दिनों ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। सुष्मिता का नाम कई बॉलीवुड सेलेब्स संग जुड़ चुका है।
वहीं ललित मोदी की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने मीनल मोदी से 1991 में शादी की थी। मीनल मोदी का निधन 2018 में कैंसर की वजह से हो गया था। ललित मोदी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम आलिया और बेटे का नाम रुचिर मोदी है।

