1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Leone Show Splitsvilla X5 ExSqueeze Me Please premiered

स्प्लिट्सविला X5 : एक्सस्क्वीज मी प्लीज शो का हुआ प्रीमियर, सनी लियोनी कर रहीं होस्ट

सनी लियोनी तनुज विरवानी के साथ शो को को-होस्ट कर रहीं हैं

Splitsvilla X5 ExSqueeze Me Please
Splitsvilla X5 : एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स5 : एक्सस्क्वीज मी प्लीज' का प्रीमियर शनिवार को शाम 7 बजे हो गया है। यह शो, जिसने सनी को देश भर में एक लोकप्रिय घरेलू नाम के रूप में स्थापित किया, इमोशन्स, ड्रामा और रोमांस की एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाता है। 
 
लेटेस्ट सीज़न में सनी लियोनी तनुज विरवानी के साथ शो को को-होस्ट कर रहीं हैं, जिन्होंने इस शो के साथ अपना होस्टिंग डेब्यू किया। इससे पहले, शो को रणविजय सिंह, निखिल चिनपा और अर्जुन बिजलानी ने को-होस्ट किया था।
 
'स्प्लिट्सविला एक्स5: एक्सस्क्वीज़ मी प्लीज़' अपने नए ट्विस्ट और रोमांचक चुनौतियों के साथ डेटिंग रियलिटी शो के कॉन्सेप्ट को एक पायदान ऊपर ले जाता है। जबकि सनी लियोनी का मैग्नेटिक चार्म निश्चित रूप से काँटेस्टेन्ट्स के साथ-साथ दर्शकों पर भी जादू कर रहा है।
 
दर्शक तनुज विरवानी के साथ सनी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। काँटेस्टेन्ट्स अपने परफेक्ट मैच को खोजने की कोशिश में प्यार, जैलसी और हार्ट ब्रेक के इमोशन्स से गुजरेंगे। यह शो हर बार की तरह इस बार भी अपने नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रेग्नेंसी की खबरों से परेशान हुईं परिणीति चोपड़ा, अब वीडियो शेयर करके दिया जवाब