Hanuman Chalisa
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Puri Jagannath, Raees

सनी लियोन को लेकर बड़ी फिल्म बनाऊंगा

सनी लियोन
सनी लियोन का करियर इन दिनों खास नहीं चल रहा है। उनकी पिछली कुछ फिल्में जिनमें उन्होंने लीड रोल निभाए थे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। अब फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ आगे आए हैं और सनी को लेकर एक बड़ी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। पुरी का कहना है कि उन्होंने 'रईस' देखी। सनी का गाना 'लैला ओ लैला'  उन्हें पसंद आया, लेकिन वे सनी के टैलेंट को आइटम नंबर तक ही सीमित नहीं करना चाहते हैं। वे कहते हैं 'मैं सनी को हीरोइन के रोल में लेकर बड़ी फिल्म बनाउंगा। हम इस बारे में बात कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में घोषणा करेंगे।' पुरी का कहना है कि वे सनी की फिल्म को हिंदी और तेलुगु में रिलीज करेंगे। 
रूकी सनी की दो फिल्में... अगले पेज पर
 

मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड, कुछ कुछ लोचा है बेईमान लव इतनी बुरी तरह फ्लॉप रहीं कि सनी को लेकर फिल्म बनाने वाले कुछ निर्माताओं ने इरादा छोड़ दिया। सनी की एक फिल्म टीना एंड लोलो बन कर तैयार है, लेकिन रिलीज नहीं हो पा रही है। इसमें सनी के साथ करिश्मा तन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है और यह एक एक्शन फिल्म है। 
बीच में अटकी यह फिल्म... अगले पेज पर
 

इकराम अख्तर ने सनी को लेकर 'यारों की बारात' निर्देशित करने की घोषणा की थी। कहा गया कि इस फिल्म से वे सनी की इमेज बदल कर रख देंगे। लेकिन फिल्म अटक गई है। अब इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। लगता है कि इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल समय में सनी को लेकर पुरी जगन्नाथ फिल्म बनाते हैं तो सनी के करियर को राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
रणवीर-काजल को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे टेम्पर का रिमेक!