सनी लियोन की एक गाने की फीस हीरोइन जितनी
दाम वसूलने की बात आती है तो सनी लियोन पीछे नहीं हटती। वे भी जान गई हैं कि बॉलीवुड में हीरोइन का करियर लंबा नहीं होता है। साथ ही सनी को सशक्त भूमिकाएं निभाने को तो मिलेंगी नहीं। एक गाना करने के वे इतनी भारी भरकम फीस लेती हैं जितनी हीरोइन को पूरी फिल्म करने पर मिलती है।
अब दक्षिण भारतीय फिल्म करंट थीगा को ही लीजिए। एक गाना और चंद सेकंड का रोल सनी लियोन ने किया है, पर उन्हें फिल्म की हीरोइन जितनी फीस दी गई है। इसका खुलासा तेलगु स्टार मनोज मंचू ने ही किया है। इतनी फीस चुकाने का निर्माता को कोई अफसोस नहीं है। उनका मानना है कि इससे ज्यादा रुपये के टिकट तो सनी के नाम पर ही बिक जाएंगे।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।....
और पढ़ें