सम्बंधित जानकारी
- प्राइम वीडियो की 'राख' ने मचाया तहलका, Ormax की 'टॉप 10 मोस्ट वाच्ड' लिस्ट में बनाई जगह
- जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा, रचा बॉलीवुड में इतिहास
- केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्किल क्यों?
- जब ‘दीवाना’ में बाइक पर एंट्री करते ही छा गए थे शाहरुख खान, 34 साल बाद भी कायम है बादशाहत
- गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक
अक्षय कुमार की सादगी पर फिदा हुईं अक्षरा सिंह, 'वेलकम टू द जंगल' में करेंगी धमाकेदार डांस
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी और सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में एक बेहद खास भूमिका में नजर आएंगी।
इस फिल्म में अक्षरा सिंह अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार डांस नंबर घिस घिस घिस में थिरकती हुई दिखाई देंगी। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह को अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करने का मौका मिला। इस ऐतिहासिक पल की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने 'खिलाड़ी कुमार' के लिए एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा, खिलाड़ी कुमार के साथ यादगार मुरादाबाद। कभी अक्षय कुमार सर को स्क्रीन पर देखकर तालियां बजाती थी, आज उनके साथ मंच साझा कर रही हूं।
अक्षरा ने आगे लिखा कि अक्षय कुमार का स्टारडम पूरी दुनिया देखती है, लेकिन जिस चीज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह है अक्षय कुमार की सादगी और उनकी विनम्रता। अक्षय कुमार की स्क्रीन और रीयल लाइफ मौजूदगी बेहद प्रभावशाली है, लेकिन एक इंसान के रूप में उनकी इंसानियत उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत है। उन्होंने इस सुनहरे मौके के लिए अपने परिवार और फैंस के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद का दिल से धन्यवाद किया।
'घिस घिस घिस' गाना और सेट का अनुभव
एक हालिया इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जब वह पहली बार सेट पर गई थीं, तो वह बॉलीवुड के इतने बड़े सितारों को देखकर काफी घबरा रही थीं। उनके मन में कई तरह के संशय थे। लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार सेट पर आए, माहौल बेहद सहज और शांत हो गया। अक्षय कुमार ने उन्हें बहुत कम्फर्टेबल महसूस कराया।
अक्षरा सिंह ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, डायरेक्टर अहमद खान और खुद अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके करियर का एक 'लाइफ-चेंजिंग' टर्निंग पॉइंट है।
अहमद खान के निर्देशन और ए. ए. नडियादवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल मशहूर 'वेलकम' फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी विशाल और दिग्गज स्टारकास्ट है, जिसमें करीब 30 से अधिक नामी कलाकार एक साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे।
