Daily Horoscope
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sultan, Pahlaj Nihlani, Censor

सुनिए... सुल्तान से फिल्म बनाना सीखिए...

सुल्तान
इस समय फिल्म इंडस्ट्री के निशाने पर और सेंसर बोर्ड के मुखिया पहलाज निहलानी का कहना है कि बॉलीवुड निर्माताओं को 'सु्ल्तान' जैसी फिल्में बनाना चाहिए। एक दम साफ सुथरी। न किसिंग सीन, न बोल्ड सीन, न खून खराबा और न गाली गलौच। 
पहलाज का मानना है कि ये सब बातें न होने के बावजूद फिल्म सुपरहिट हुई है इसका मतलब ये है कि दर्शक साफ-सुथरी फिल्म पसंद करते हैं। पहलाज के मुताबिक अन्य निमार्ताओं को इससे सबक सीखना चाहिए। 
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों सेंसर ने मस्तीज़ादे, क्या कूल हैं हम 3, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों को बोल्ड कंटेंट और संवादों पर सख्ती दिखाई थी। इस वजह से पहलाज फिल्म इंडस्ट्री की आंखों की किरकिरी बन गए हैं। उनका काफी विरोध भी हुआ है।