1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sultan, Aditya Chopra, Salamn Khan, Box Office, Anushka Sharma
Written By

अनुष्का के बिना बनेगी 'सुल्तान 2'?

सुल्तान
सुल्तान की कामयाबी ने फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा को बेहद उत्साहित कर दिया है। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि आदित्य ने फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर से कहा है कि इसका सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू करो और जल्दी से स्क्रिप्ट फाइनल करो। आदित्य चाहते हैं कि धूम की तरह सुल्तान के भी सीक्वल बने। सलमान भी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं और उन्होंने भी सुल्तान 2 करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल सुल्तान ने देश-विदेश में धूम मचा रखी है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला है और उम्मीद है कि यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। 
 
फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। आमतौर पर सलमान की फिल्मों में हीरोइन को करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है, लेकिन अनुष्का ने 'सुल्तान' में बेहतरीन अभिनय के जरिये सभी का ध्यान खींचा है। ये बात तय नहीं है कि सुल्तान के सीक्वल का वे हिस्सा होंगी या नहीं। 
ये भी पढ़ें
खुलासा : सिर्फ 30 मिनट का रोल है शाहरुख का इस फिल्म में