विजय सेतुपति की फिल्म सरदार 2 के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की मौत
Photo Credit : Twitter
खबरों के अनुसार 54 वर्षीय स्टंटमैन एलुमलाई 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस हादसे के बाद तुरंत उनको हॉस्पिटल लेकर जाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और मौत हो गई। स्टंटमैन के सीने के आसपास काफी चोट आई थी।
फिल्म की शूटिंग चेन्नई के सालिग्रामम में एलवी प्रसाद स्टूडियो में हो रही थी। विरुगंबक्कम पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। स्टंटमैन की मौत के चलते सरदार 2 की शूटिंग रोक दी गई है।
Press release. pic.twitter.com/pP6GCSijG1
— Prince Pictures (@Prince_Pictures) July 17, 2024
टीम ने हादसे से जुड़ा एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया है। मेकर्स ने लिखा, 'स्टंट यूनियन के मेंबर मिस्टर एलुमलाई जो हमारी फिल्म 'सरदार 2' पर बतौर स्टंटमैन काम कर रहे थे उनका निधन हो गया है। मंगलवार शाम को स्टंट सीक्वेंस शूट करने के बाद जब हम रैपअप कर रहे थे तभी एलुमलाई एक्सीडेंटली 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए और चोटिल हो गए।
मेकर्स ने लिखा, हम उन्हें अस्पताल लेकर भागे पर डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। रात करीबन 11.30 बजे मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान उनका निधन हो गया। इस मुश्किल घड़ी में हम एलुमलाई के परिवार के साथ खड़े हैं।

