गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha to star in brother kusshs directorial debut nikita roy and the book of darkness
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (17:35 IST)

'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, भाई कुश सिन्हा करेंगे निर्देशित

'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, भाई कुश सिन्हा करेंगे निर्देशित | sonakshi sinha to star in brother kusshs directorial debut nikita roy and the book of darkness
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में परेश रावल और सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे।

 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सोनाक्षी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका साइड फेस नजर आ रहा है। 
 
पोस्टर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस जल्द आ रही है। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज अभिनेता परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ स्क्रीन साझा करूंगी।'
 
फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' को निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है। फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
Road Trip: बारिश के मौसम में रोड ट्रिप देगी भरपूर मज़ा, 10 काम की बातें