सम्बंधित जानकारी
- करीना कपूर ने 108 बार किया सूर्य नमस्कार, ट्रोलर्स ने कही ये बात
- वेब सीरीज 'मत्स्य कांड' में यह किरदार निभा रहे रवि किशन
- माइंडसेट ऑडियो कलेक्शन के जरिए अरमान मलिक ने शेयर किया पॉप स्टार बनने का सफर
- कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' इस दिन होगी रिलीज
- 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस का हॉट अंदाज, सोफे पर बैठकर दिए बोल्ड पोज
सत्यमेव जयते 2 पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, अब अंतिम से रहेगी टक्कर
जॉन अब्राहम के ट्रिपल रोल वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से बहुत कम रहा। मात्र 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। सलमान की मूवी 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' की टक्कर होने के कारण अंतिम से एक दिन पहले ही इस मूवी को रिलीज किया गया, लेकिन यह तरकीब काम नहीं आई।
सत्यमेव जयते 2 के कलेक्शन मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में कम रहे। उम्मीद तो सिंगल स्क्रीन और उत्तरप्रदेश तथा बिहार के सिनेमाघरों से थी, लेकिन वहां पर भी फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई है।
ALSO READ: अंतिम द फाइनल ट्रूथ : फिल्म समीक्षा
26 नवंबर को सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' रिलीज हो गई है। इससे सत्यमेव जयते 2 को कड़ी टक्कर मिलेगी जिससे कलेक्शन प्रभावित होंगे।
रिपोर्ट भी खास नहीं
सत्यमेव जयते 2 फिल्म क्रिटिक्स को खास पसंद नहीं आई है। उन्होंने इसे बेकार फिल्म बनाई है। दिक्कत की बात यह है कि जिस टारगेट ऑडियंस के लिए यह मूवी बनाई गई है उन्हें भी यह फिल्म खास नहीं लगी है।
