सम्बंधित जानकारी
- बिकिनी पहन मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की हॉट तस्वीरें
- Kalki 2898 AD का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड़ में नजर आए प्रभास
- न सात फेरे-न निकाह, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, इस दिन होगा रिसेप्शन!
- कन्नड़ स्टार दर्शन पर लगा मर्डर का आरोप, पुलिस ने कस्टडी में लिया
- ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था 'कुछ कुछ होता है' में टीना का रोल, इस वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया मना
salman khan first painting unity 1 will be available for sale
Salman Khan Painting: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और इनोवेटिव आर्ट कंपनी आर्टफी के बीच रोमांचक कोलेबोरेशन की घोषणा के बाद, अब इनसे जुड़ी एक नई और एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। दरअसल, सलमान खान की सबसे ज्यादा प्रतीक्षा पहली पेंटिंग, 'यूनिटी 1' का सेल 14 जून, 2024 को लाइव होने वाला है।
बता दें कि सलमान खान ने घोषणा की है कि उनका पहला आर्टवर्क सिर्फ सात दिनों में फैंस और आर्ट लवर्स द्वारा खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। यह अनोखे मौके ने खरीदारों को 'यूनिटी 1' का एक हिस्सा खरीदने का मौका दिया है, जिससे सलमान खान का आर्ट पहले से कहीं ज्यादा उनके फैंस के लिए एक्सेसिबल हो जाता है।
Exciting news! My first art piece, "Unity 1," will be available for sale in 7 days on @artfiglobal Don't miss your chance to own a part of this special painting. Click the link to learn more about the artwork, and get ready to grab your favorite fractions!… pic.twitter.com/8J08sp8HCV
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 8, 2024
आर्ट सेल्स के खातिर अपने अनोखे तरीके के लिए जाने जानें वाला आर्टफी, इस शानदार इवेंट का आयोजन करेगा। सेल प्रोसेस को सिंपल और यूजर फ्रेंडली तरीके से डिजाइन किया गया है। इस बात का ध्यान रखते हुए की कलेक्टर आसानी से पेंटिंग के अपने पसंदीदा हिस्से को हासिल कर सके।
आर्टफी के ऑफिशियल स्पोकपर्सन और सीईओ ने बताया कि उनके आर्टवर्क को पाने की इच्छा रखने वाले यूजर्स की ओर से उन्हें जबरदस्त इंटरेस्ट देखने मिला है।हाई डिमांड के बावजूद, हमने ऑक्शन मॉडल का इस्तेमाल करने के बजाय उनकी पहले आर्ट वर्क के लिए प्राइस फिक्स्ड रखने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि उनके फैंस उनका काम खरीद सकें और उसे कलेक्ट कर सकें।
आर्टफी के बारे में:
आर्टफी एक इनोवेटिव आर्ट कंपनी है, जिसका मकसद फ्रैक्शनल ओनरशिप और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आर्ट को उपलब्ध कराना है। आसिफ कमाल द्वारा स्थापित आर्टफी, आर्ट और टेक्नोलॉजी को जोड़ता है साथ ही अनोखे आर्टवर्क को ग्लोबल मार्केट में लाता है।
