सम्बंधित जानकारी
- जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत ने ली थी अंतिम सांस उसमें शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, बताया कैसा होता है महसूस
- डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- इस वजह से अमिताभ बच्चन ने रचाई थी जया संग शादी, एक्टर ने किया था खुलासा
- एक्टर बनने के लिए राजकुमार राव ने दिए थे 10 हजार रुपए, रातोंरात गायब हो गया ऑफिस
- शॉर्ट ड्रेस पहनकर शरवरी वाघ ने किए किलर अंदाज में पोज, हॉट तस्वीरें वायरल
Raveena Tandon was not drunk Mumbai Police issues statement
Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो बीते दिन वायरल हुआ था, जिसमें वह भीड़ से घिरी नजर आ रही थी। कुछ लोग एक्ट्रेस के साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे थे। वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि रवीना टंडन के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी।
दावा किया जा रहा था कि रवीना और उनके ड्राइवर ने तीन महिलाओं संग मारपीट की। इतना ही नहीं रवीना टंडन के नशे में होने की बात भी की जा रही थी। लेकिन इसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मामला पूरा उल्टा निकला। फुटेज से साबित हो गया कि रवीना की कार ने किसी महिला को टक्कर नहीं मारी थी।
मुंबई में जबरन रवीना टंडन पे टूट पड़े कि महिला को गाडी से टक्कर मारी, पर ये सही नही है, वहा लगा सीसीटीवी में तो कही नही दिख रहा है कि टक्कर मारी है #Raveenatandon #mumbai pic.twitter.com/eB5rPleoTw
— Ritika (@riti080) June 2, 2024
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ड्राइवर ने महिलाओं के सामने से सिर्फ कार घुमाई थी। इसके बाद महिलाओं ने ड्राइवर पर चिल्लाना और झगड़ा करना शुरू किया था। रवीना टंडन सिर्फ अपने ड्राइवर की सुरक्षा के लिए कार से बाहर निकली थी। इतना ही नहीं रवीना के नशे में होने की बात भी साबित नहीं हुई।
वहीं अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत से इनकार कर दिया है। इस 'अटैक' में कोई घायल नहीं हुआ है।
खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस ने कहा, रवीना टंडन का ड्राइवर कार की पार्किंग करने के लिए पीछे की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा था और एक परिवार के तीन लोगों को लगा कि वे टक्कर खा जाएंगे। बहस के बाद दोनों पक्ष चले गए और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ की। दूसरे पक्ष को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया। दोनों पक्षों ने कोई शिकायत करने से इनकार किया।
