सम्बंधित जानकारी
- काजोल का नाम 'मर्सिडीज' रखना चाहते थे पिता शोमू मुखर्जी
- सुपरस्टार सिंगर 3 को मिले दो विनर, अथर्व और अविर्भव ने जीती इतनी प्राइज मनी
- येलो सूट में रश्मि देसाई ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए तस्वीरें
- निखिल पटेल के धोखे से आहत हुईं दलजीत कौर, पति के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
- विक्रांत मैसी और रघु राम के बीच सेट पर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
ram pothineni starrer movie double ismart trailer released
Double iSmart trailer: साल 2019 में रिलीज हुई साउथ की हिट फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल 'डबल आईस्मार्ट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में राम पोथिनेनी एक बार फिर लीड रोल में नरज आने वाले हैं। वहीं फिल्म में संजय दत्त की भी एंट्री हुई है।
फिल्म का ट्रेलर वहीं से शुरू होता है जहां 'आईस्मार्ट शंकर' में राम पोथिनेनी के किरदार के दिमाग में एक चिप के साथ छोड़ दिया था जो यादों को बदलने की अनुमति देता है। ट्रेलर में राम पोथिनेनी का धमाकेदार और बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है।
राम अपनी नई गर्लफ्रेंड काव्या थापर को बोम्मा कहकर बुलाता है और फिर उस पर नजर रखता है। वहीं संजय दत्त का किरदार अमरता की तलाश में नजर आ रहा है। संजय दत्त का लक्ष्य ब्रेन ट्रांसप्लांटेशन हासिल करना है। ट्रेलर में कॉमेडियन अली भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। फिल्म 15 अगस्त को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
