1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Prabhas impresses in Saaho Teaser

साहो का टीज़र: धमाकेदार और एक्शन से भरपूर

साहो
बाहुबली फिल्म के जरिये अपने करोड़ों प्रशंसक बनाने वाले फिल्म अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' का टीज़र जारी हो गया है। टीज़र धमाकेदार और एक्शन से भरपूर है। कहा जा सकता है कि फिल्म कहीं बढ़-चढ़ कर होगी। 
 
साहो में जो झलक देखने को मिलती है वो किसी हॉलीवुड मूवी की तरह लगती है। एक्शन स्टाइलिश है और तकनीकी रूप से फिल्म काफी मजबूत लग रही है। 
 
निश्चित रूप से टीज़र ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है और यह माना जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करने वाली है। 
 
फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, इवलिन शर्मा जैसे कलाकार हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में प्रदर्शित होगी। 
 
 
 
अगला लेख
उर्वशी रौटेला ने एफएचएम मैगजीन के लिए कराया हॉट फोटो शूट