• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Orhan Avatramani to enter the bigg boss 17 house orry broke his silence
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (13:20 IST)

क्या 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री करेंगे ओरी? दिया ऐसा रिएक्शन

क्या 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री करेंगे ओरी? दिया ऐसा रिएक्शन | Orhan Avatramani to enter the bigg boss 17 house orry broke his silence
Orry Entry in Bigg Boss: ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी बी टाउन में काफी फेमस हैं। वह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में छाए रहते हैं। ओरी अपने यूनिक आउटफिट और फंकी मोबाइल कवर के लिए भी फेमस हैं, जिसे वह अपनी सभी पब्लिक अपीयरेंस में दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ओरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
 
वहीं खबरें आ रही थी कि ओरी 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। दावा किया जा रहा था कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान ओरहान बिग बॉस सेट पर पहुंचेंगे। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई कि क्या वह बीच में ही घर छोड़ देंगे या अन्य कंटेस्टेंट के साथ अंदर रहेंगे।
 
वहीं अब खुद ओरी ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री की खबरों पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, पैपराजी ने जब ओरी को फिल्म 'फर्रे' की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया तो उन्हें पूछा कि 'ओरी, बिग बॉस जा रहे हो?' इसपर ओरी मुस्कुराए और फिर मजाक में कहा, 'किसका बॉस?' 
 
बता दें कि ओरी सोशल मीडिया पर लगातार बड़े सेलेब्स से साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह किसी सेलेब्स से कम नहीं है। ऐसे में अगर वह बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं तो उनको एक नया फेम जरूर मिलेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आए रणबीर कपूर