Daily Horoscope
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mohenjo Daro, Disney India, Dangal,

मोहेंजो दारो फ्लॉप... डिज्नी इंडिया हिंदी फिल्म बनाना करेगी बंद!

मोहेंजो दारो
मोहेंजो दारो की असफलता ने सभी को हिला दिया है। 145 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह फिल्म दो सप्ताह में सिर्फ 57.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। फिल्म को न केवल आम दर्शकों ने रिजेक्ट किया बल्कि फिल्म समीक्षकों ने भी काफी आलोचना की। 
मोहेंजो दारो के अलावा डिज्नी इंडिया की पिछली फिल्म फितूर और तमाशा भी बुरी तरह पिटी और इनसे काफी नुकसान हुआ। बॉलीवुड में चर्चा है कि डिज्नी इंडिया हिंदी फिल्म बनाना बंद कर रहा है। वे हॉलीवुड फिल्में रिलीज करते रहेगा। हाल ही में डिज्नी को 'द जंगल बुक' और 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर' से फायदा हुआ था, लेकिन ये हॉलीवुड मूवी थी। 
 
तीन हिंदी फिल्मों की असफलता से डिज्नी इंडिया अपनी रणनीति पर फिर विचार कर रहा है। हालांकि इस बैनर ने पीके और एबीसीडी 2 जैसी सफल फिल्में दी हैं। फिलहाल 'दंगल' और 'जग्गा जासूस' बन रही हैं। संभवत: इन दो फिल्मों के बाद कोई हिंदी फिल्म शुरू नहीं की जाएगी। 
 
ये भी खबर है कि इसके सीईओ ऑफ डिज्नी इंडिया सिद्धार्थ राय कपूर भी इस्तीफा दे सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
Bold Scenes... क्या बोलीं ज़रीन खान!