माधुरी दीक्षित अमेरिका के अस्पताल में भर्ती
माधुरी दीक्षित की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अमेरिका के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। माधुरी के कंधे में पिछले कई दिनों से दर्द हो रहा था। भारत में उनका इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक रियलिटी शूटिंग के दौरान उन्हें दर्द बढ़ गया तो शो से छुट्टी लेकर वे अमेरिका इलाज के लिए गईं। वहां पर अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
माधुरी के पति श्रीराम नेने डॉक्टर हैं। वे डेनवर में प्रेक्टिस करते थे इसीलिए माधुरी ने वहीं पर इलाज कराने का निर्णय लिया था।
गौरतलब है कि माधुरी शादी के बाद अमेरिका रहने चली गई थीं। बाद में वे भारत लौटीं। फिल्मों में वापसी की और रियलिटी शो में भी नजर आईं।