मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, शेयर की फैमिली संग क्यूट तस्वीर
दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। बी-टाउन में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी मां बनने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्होंने अपनी झलक भी फैंस को दिखाई। कैटरीना ने पति और देवर संग क्रिसमस एंजॉय करते हुए तस्वीर शेयर की है।
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में कैटरीना के साथ पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और उनके भाई सेबेस्टियन मिशेल नजर आ रही हैं। कैटरीना रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं बाकियों ने रेड और व्हाइट कलर की सांता क्लॉज की टोपी पहनी हुई है।
इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को प्यार, खुशी और शांति मिले। मैरी क्रिसमस।' फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को एक बेटे को जन्म दिया। पेरेंट्स बनने के बाद से ही कैटरीना और विक्की लाइमलाइट से दूर अपने बच्चे संग समय बिता रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी रचाई थी।