1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangna, Aamir Khan, Dangal
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2015 (11:55 IST)

कंगना नहीं बनेंगी आमिर खान की बेटी

कंगना
दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी का रोल कंगना रनौट द्वारा निभाने की खबर पिछले दिनों आई थी। कहा गया था कि कंगना इसमें गीता फोगट का रोल निभाएंगी और आमिर उनके पहलवान पिता का। कंगना का कहना है कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर ही नहीं की गई तो उनके द्वारा आमिर की बेटी का रोल निभाने का सवाल ही नहीं उठता। कंगना का कहना है कि वे आमिर के साथ फिल्म करना चाहती हैं, लेकिन अब तक कोई भी फिल्म उन्हें ऑफर नहीं हुई।