Wed, 15 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Inder Kumar, Pallavi Kumar, Isha Koppikar, Sonal Karia

इन्द्र कुमार की बुरी आदतों के बारे में उनकी पत्नी ने क्या कहा?

इन्द्र कुमार
कुछ दिनों पहले अभिनेता इन्द्र कुमार की अचानक मौत से फिल्म और टेलीविजन उद्योग के कई लोग सदमे में आ गए थे। उनकी मृत्यु के कुछ दिनों बाद उनकी पूर्व पत्नी सोनल और पूर्व प्रेमिका ईशा कोप्पिकर अभिनेता को अपमानित करने के लिए खबर में थीं। एक ने उनकी बुरी आदतों के बारे में बताया, तो दूसरी ने बेवफाई और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।
 
इस सभी बातों का अभिनेता की पत्नी पल्लवी कुमार ने विरोध करते हुए फेसबुक पर लिखा है कि इन्द्र कुमार जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई...। भगवान भी इससे इंकार नहीं कर सकते हैं। जो लोग इन्द्र की आदतों के बारे में बकवास कर रहे हैं, वे अब न करे। मुझसे अच्छा उन्हें और कोई नहीं जानता। वे बहुत स्ट्रॉन्ग थे। एक अच्छे पिता और पति। हमारी शादी को 7 साल हो गए थे और मैं उन्हें 17 साल से जानती थी। सभी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं और इन्द्र न ही टूटे थी न ही डिप्रेस थे इसीलिए भगवान ने उन्हें नींद में दिल का दौरा दिया। 
 
बताया जा रहा है कि ईशा कोप्पिकर ने उनकी बुरी आदतों के बारे में बात की। सोनल ने उन्हें एक बुरा पति बताया। अगर वे गलत होते तो ईशा उनके साथ इतने लंबे वक्त क्यों रहीं और सोनल ने उनसे शादी क्यों की? ये सब बयान समाज में अच्छे दिखने के लिए दिए गए हैं। साफ दिल रखो, एक दिन तुम्हें भी उसी ईश्वर का सामना करना है। मानवता का अर्थ जानिए। 
ये भी पढ़ें
नेहा धूपिया का पार्क में हाथ पकड़ लिया और...