रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan signs Sajid Nadiadwala next, Rohit Dhawan to direct
Written By

आखिरकार रितिक रोशन ने साइन की रोहित धवन की फिल्म

रितिक रोशन
रितिक रोशन बहुत कम फिल्में करते हैं और इस बात की शिकायत उनके फैंस को भी है। इस समय 'सुपर 30' नामक फिल्म वे कर रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ भी वे एक फिल्म कर रहे हैं। 
 
इसी बीच रितिक ने एक और फिल्म साइन कर ली है। रितिक अरसे से चाह रहे थे कि वे एक हल्की-फुल्की मसाला फिल्म करें। आखिरकार उन्होंने रोहित धवन की फिल्म साइन कर ही ली। 
 
रोहित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। मसाला फिल्म बनाना उनके खून में हैं। देसी बॉयज़ और ढिशूम नामक फिल्म वह बना चुके हैं। 
 
रितिक को लेकर भी वे मसाला फिल्म ही बनाएंगे जिसमें डांस और एक्शन का कॉम्बिनेशन होगा। साथ ही हास्य का पुट भी होगा। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। 
ये भी पढ़ें
करीना कपूर खान की इस ड्रेस की कीमत जान कर रह जाएंगे दंग, सभी निगाहें करीना पर