• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Great Grand Masti, Box Office, Vivek Oberoi
Written By

हमारी फिल्म को सौ करोड़ का नुकसान हुआ!

ग्रेट ग्रैंड मस्ती
ग्रेट ग्रैंड मस्ती की बॉक्स ऑफिस पर दुर्गति हुई है। पहले शो से ही फिल्म फ्लॉप हो गई और पिटने के कारण ढूंढे जा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय ने तो ऐसी बात बोल दी है कि हंसी आ जाती है। उनका कहना है कि उनकी फिल्म को रिलीज के पूर्व ऑनलाइन लीक होने का नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान भी जोड़ लिया है उन्होंने, पूरे सौ करोड़ रुपये। 
 
विवेक का कहना है कि यदि फिल्म लीक नहीं होती तो सौ करोड़ की कमाई करती। यह सब लीक होने के कारण हुआ है। लीक होने का दर्द तो सभी को है, लेकिन सौ करोड़ वाली बात किसी को हजम नहीं हो रही है। फिल्म इतनी बुरी है कि यदि लीक नहीं भी होती तो भी फ्लॉप होना निश्चित था। 
 
विवेक इस तरह की फिल्म कर अपने बचे-खुचे करियर का भी कबाड़ा कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
खराब क्रिकेट खेल सलमान खान ने तोड़ा पिता का सपना