1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Fans will get a chance to meet Salman Khan on his birthday month
Last Modified: मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (15:08 IST)

सलमान खान के फैंस को Being Human दे रहा खास मौका, अपने फेवरेट सुपरस्टार से कर सकेंगे मुलाकात

Salman Khan
सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में बहुत बड़ी और मजबूत है। वह भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं और उनके फैंस हमेशा उन्हें एक झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 
 
इस खास मौके पर सलमान खान की संस्था Being Human फैंस के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है, जिसमें फैंस उनसे मिल सकते हैं। यह जन्मदिन उनके फैंस के लिए और भी खास होने वाला है। 
 
इस मौके पर फैंस अपने पास मौजूद Being Human Clothing पहनकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं और @BeingHumanClothing को टैग कर सकते हैं। जो फैन चुने जाएंगे, उन्हें सलमान खान से सीधे मिलने (#ForReal) का मौका मिलेगा। इस पहल के जरिए सलमान खान अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें जिंदगी भर की यादें देने वाले हैं।
 
इस खास खबर को साझा करते हुए Being Human ने सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, यह खास तौर पर फैंस के लिए है – सच में। आपकी एक पोस्ट आपको सलमान खान के साथ एक्सक्लूसिव मीट एंड ग्रीट तक पहुंचा सकती है।
 
उन्होंने लिखा, भाग लेने के लिए स्टेप्स: Being Human Clothing पहनें। अपनी फोटो पोस्ट करें और @beinghumanclothing व @beingsalmankhan को टैग करें। ये हैशटैग जोड़ें: #BeingHumanClothing #JustBeingHuman #MeetAndGreet #MeetSalmanKhan #FashionWithPurpose #SalmanKhanFans #Meetforreal #Forreal
 
सलमान खान से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका पहले कभी इतना आसान नहीं था। इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। 
ये भी पढ़ें
ब्लैक गाउन में आलिया भट्ट का सुपर हॉट लुक, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका