1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dangal, Kangna Ranaut, Aamir Khan
Written By

'दंगल' में कंगना होंगी आमिर खान की बेटी

दंगल
आमिर खान इन दिनों वजन बढ़ा रहे हैं क्योंकि आगामी फिल्म 'दंगल' में वे एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म से अब कंगना रनौट को जोड़ा गया है। वे फिल्म में आमिर की हीरोइन नहीं बल्कि उनकी बेटी का रोल अदा करेंगी। 
दरअसल कंगना भारत की महिला पहलवान गीता फोगट का रोल अदा करेंगी जिन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी बहन बबीता कुमारी को रजत पदक मिला था। गीता को उनके पिता महावीर सिंह फोगट ने प्रशिक्षण दिया था। यह भूमिका आमिर खान निभाएंगे। 
 
गौरतलब है कि 'क्वीन' में बेहतरीन अभिनय कर कंगना ने पूरे बॉलीवुड का ध्यान आकर्षित किया है। उन्हें 'क्वीन' में उत्कृष्ट अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले। खान तिकड़ी के साथ काम किए बिना उन्होंने बॉलीवुड में अपना स्थान बनाया है। दूसरी ओर आमिर भी अलग-अलग भूमिका निभाना चाहते हैं और उन्होंने भी कंगना के पिता का रोल निभाने में कोई हिचक नहीं दिखाई।