1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yash-toxic-movie-ladies-and-ladies-video-nayanthara-kiara-advani-bold-look

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें
सावधान! सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की दुनिया अब पहले से कहीं ज्यादा खूंखार, डार्क और जानलेवा हो चुकी है। मेकर्स ने 'लेडीज़ एंड लेडीज़' टाइटल से एक ऐसा झकझोर देने वाला वीडियो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। 
 
इस बार कमान किसी हीरो ने नहीं, बल्कि फिल्म की पांच खतरनाक और बेखौफ हसीनाओं ने संभाली है। वीडियो की शुरुआत में ही मेकर्स ने खुलेआम बेहद आक्रामक चेतावनी दे डाली है कि "बच्चे और बुजुर्ग इस वीडियो से कोसों दूर रहें, देखना है तो अपनी जिम्मेदारी पर देखें!" यह साफ गवाही देता है कि फिल्म में ऐसा खूनी खेल और बोल्ड एक्शन दिखने वाला है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।
 
इस नए वीडियो में नयनतारा का कातिलाना अंदाज, कियारा आडवाणी का अट्रैक्टिव लेकिन खतरनाक लुक, तारा सुतारिया का बेबाकपन, रुक्मिणी वसंत का एटीट्यूड और हुमा कुरैशी का दमदार तेवर हर एक फ्रेम में आग लगा रहा है। एक रहस्यमयी महिला की बैकग्राउंड आवाज इस पूरी कहानी को विद्रोह और बदले की एक नई आग दे रही है। 
 
केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही यह पैन-इंडिया फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी। यश की यह महा-फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में ऐसा धमाका करने आ रही है, जिसके आगे सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होना तय है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल