1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. chunky panday reveals he began property dealing in bangladesh

बॉलीवुड में नहीं मिला काम तो बांग्लादेश जाकर बन गए थे प्रॉपर्टी डीलर, चंकी पांडे ने बुरे दिनों को किया याद

Chunky Pandey
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए चंकी पांडे कड़ी मेहनत करना पह़ी है। एक वक्त ऐसा भी था जब चंकी पांडे को बॉलीवुड में काम नहीं मिला तो वे बांग्लादेश पहुंच गए थे। इतना ही नहीं वह बांग्लादेश के सुपरस्टार भी बन गए थे। 
 
हाल ही में चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में अपने बुरे दौर के बारे में बात की है। चंकी पांडे ने We Are Yuvaa यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे बांग्लादेश जाकर उन्होंने 4-5 साल तक वहीं काम किया और उसे अपना दूसरा घर बना लिया।
 
चंकी पांडे ने बेटी अनन्या से बात करते हुए कहा, तुम कभी सेट पर क्यों नहीं आईं क्योंकि जब तुम्हारी मां और मेरी शादी हुई, मैं तभी बांग्लादेश से लौटा था और अपने लिए काम तलाश रहा था। मैं कभी तुम्हें या तुम्हारी मां को सेट पर बुलाने की बात में नहीं पड़ा, और तब से यह ऐसे ही चलता आया।
 
90 के दशक में चंकी पांडे को लीड रोल मिलना बंद हो गए थे। उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। इसलिए वह बांग्लादेश चले गए और वहां की फिल्मों में काम करने लगे। चंकी की किस्मत यहां चमक गई और जल्द ही वे बांग्लादेश के टॉप एक्शन स्टार बन गए। चंकी पांडे को 'बांग्लादेश का शाहरुख खान' भी कहा जाने लगा।
 
चंकी पांडे ने कहा, मैंने काम करना बंद नहीं किया। बल्कि वहां एक इवेंट्स कंपनी खोल ली और इवेंट्स करने लगा। मैं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा और जमीन खरीदने-बेचने लगा। सोचो मैंने घर-घर जाकर काम किया। मैंने अपना ईगो अपने अंदर रखा और सोचा कि मुझे सर्वाइव करना है।
 
उन्होंने कहा, मैं आर्थिक तौर पर बुरी तरह टूट गया था। काम नहीं था, पर मैं माता-पिता से पैसे नहीं लेना चाहता था। अगर आप एक लड़के हो और अपना करियर शुरू कर चुके हो, तो आप वापस जाकर मां-बाप से पैसे नहीं मांग सकते। मैंने उन्हें कभी पता चलने ही नहीं दिया कि क्या हो रहा था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एजाज खान के घर से कस्टम विभाग ने जब्त की ड्रग्स, एक्टर की पत्नी फॉलन गुलीवाला को किया गिरफ्तार