1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Samantha Ruth Prabhus Father Joseph Prabu Passes Away

एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच समांथा रुथ प्रभु पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का निधन

Samantha Ruth Prabhu father passed away
समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी रचा रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच समांथा रुथ प्रभु पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। 
 
समांथा ने अपने पिता जोसेफ प्रभु के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। एक्ट्रेस ने शोक संदेश शेयर करते हुए टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया है। 
 
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब जब तक हम फिर से नहीं मिलते डैड।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया। समांथा अपने पिता के काफी करीब थीं। उनके पिता उनके सपोर्ट सिस्टम थे।
 
बता दें कि सामंथा के पिता जोसेफ तेलुगु थे और उनकी मां निनेट प्रभु मलयाली हैं। समांथा के पेरेंट्स ने उनकी परवरिश चेन्नई में की है। एक्ट्रेस के परिवार में अब उनकी मां और दो बड़े भाई हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 18 से कटा इस हसीना का पत्ता, बतौर वाइल्ड कार्ड की थी शो में एंट्री!