sundarkand
Sun, 6 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office, Rustom, Akshay Kumar, Mohenjo Daro, Hrithik Roshan

Box Office : रुस्तम और मोहेंजो दारो का कैसा रहा दूसरा सप्ताह

बॉक्स ऑफिस
12 अगस्त को मोहेंजो दारो और रुस्तम का एक साथ प्रदर्शन हुआ और बाजी अक्षय कुमार की रुस्तम के हाथ लगी। यह फिल्म सफल रही जबकि रितिक रोशन की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। 
 
 
अक्षय कुमार की 'रुस्तम' ने पहले सप्ताह में 90.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि दूसरे सप्ताह में यह फिल्म 26.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। दो सप्ताह का कुल योग होता है 117.01 करोड़ रुपये। 
दूसरी ओर रितिक रोशन की 'मोहेंजो दारो' ने पहले सप्ताह में 51.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे सप्ताह में यह फिल्म मात्र 6.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। दो सप्ताह में इस फिल्म ने 57.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
ये भी पढ़ें
ए फ्लाइंग जट्ट का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन