dharma sangrah
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss, Mona Lisa, Manu Punjabi

बिग बॉस में मोनालिसा की नजदीकियों से परेशान हुआ बॉयफ्रेंड

बिग बॉस
भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का कहना है कि विवादास्पद टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में अपनी प्रेमिका मोनालिसा के  तथा मनु पंजाबी के साथ कथित ‘करीबी’ रिश्तों को लेकर वह परेशान हैं। वैसे उन्होंने कहा कि मोना साफ दिल की हैं। 


 
विक्रांत ने कहा ‘‘मैं मोना को लेकर परेशान हूं, लेकिन मैं इसे लेकर उसके साथ मारपीट करने वाला नहीं हूं। हम लोगों को डेटिंग करते हुए आठ साल हो गए हैं। मैं उसे जानता हूं। वह मेरी है और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।’’ 
 
उन्होंने बताया, ‘‘हम वही चीज देख रहे हैं जो उनके बीच की बातें हमें दिखाई जा रही हैं। कार्यक्रम देखते हुए लगता है कि वह प्रेम में है,  लेकिन वास्तविकता में कोई है जो उसे लेकर बकवास कर रहा है।’’ 
 
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच ‘बिग बॉस’ के घर में करीबी रिश्ता देखने को मिल रहा है। इन दोनों के अंतरंग दृश्य सामने आ चुके हैं। एक टास्क के दौरान मोना ने मनु के गालों पर चुंबन लिया और यह चर्चित हो गया। 
 
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला ‘बिग बॉस 10’ कार्यक्रम की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
कभी नहीं बनेगा सलमान-गोविंदा की पार्टनर का सीक्वल