बिग बॉस 18 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, यह मजबूत कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर!
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाई गाली-गलौज से लेकर हाथापाई तक पहुंच चुकी है। बीते दिनों सारा अरफीन खान ने अपना आपा खोते हुए बिग बॉस के घर का एक अहम नियम तोड़ दिया।
दरअसल, एक टास्क के दौरान सारा ने अपना आपा खो देती हैं और घरवालों को गुस्से में धक्का देती हुई नजर आईं। उन्होंने बिग बॉस की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं वह अविनाश को गुस्से में धक्का भी मार देती हैं।
खबरों के अनुसार फिजिकल वायलेंस के चलते सारा अरफीन को एविक्ट कर दिया गया है। वहीं अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार शो में मिड एविक्शन करते हुए एक और दमदार कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार 'बिग बॉस 18' के मिड एविक्शन का शिकार अरफीन खान हुए हैं। आरफीन खान को सबसे कम वोट मिले थे। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी मेकर्स की तरफ से नहीं आई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें