गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri star pawan singh patriotic song operation sindoor dedicated to indian army
Last Modified: शनिवार, 10 मई 2025 (13:13 IST)

ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बना डाला धमाकेदार गाना, क्या आपने सुना?

Operation Sindoor Song
भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर' से पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना के पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी कैंप को तबाह करने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल रजिस्टर कराने की होड़ मची हुई है। 
 
बॉलीवुड मेकर्स जहां अभी सिर्फ इसपर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने इससे एक कदम आगे निकलते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक धमाकेदार गाना बना दिया है। पवन सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
 
पवन सिंह का यह गाना पहलगाम हमले और उसे बाद भारतीय सेना द्वार किए जा रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बेस्ड है। इस गाने को पवन सिंह ने बड़े ही जोशीले अंदाज में गाया है। 
 
इस गाने का कोई वीडियो नहीं है। इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। गाने का संगीत गौतम यादव ने दिया है। इसे किशोर दुलारुआ ने कंपोज किया है। गाने को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
श्रेया घोषाल ने पोस्टपोन किया मुंबई कॉन्सर्ट, बोलीं- इस समय देश के साथ खड़ा होना जरूरी...