शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. athiya shetty tie the knot with kl rahul on 23 january at suniel shettys khandala house
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (17:41 IST)

सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, 3 दिन चलेगा शादी का जश्न!

सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, 3 दिन चलेगा शादी का जश्न!  | athiya shetty tie the knot with kl rahul on 23 january at suniel shettys khandala house
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में है। भले ही अथिया और राहुल अपनी की खबरों को खारिज कर चुके हैं लेकिन दोनों की शादी को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। 

 
ताजा खबरों के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कपल खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के बंगले में 23 जनवरी को शादी रचाएगा। अथिया और केएल राहुल की शादी की रस्में तीन दिन चलेगी। 
 
21 और 22 जनवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 23 जनवरी को आथिया केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी रस्में खंडाला में ही होंगी।
 
खबरों के अनुसार अथिया और राहुल की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ​ही शामिल होंगे। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर और बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
अथिया शेट्टी और केएल राहुल न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने साथ में दुबई गए थे। इस दौरान खबरें आई थी कि दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी काफी शॉपिंग भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया बांद्रा के एक आलीशान पेंटहाउस में शिफ्ट हो जाएंगे, जिसका इंटीरियर और डेकोरेशन का काम अभी चल रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति पर ले लिया wife से पंगा : हथौड़ा है क्या ?