सम्बंधित जानकारी
- कास्टिंग काउच को लेकर चित्रांगदा सिंह का खुलासा, इंडस्ट्री में होता है लेकिन कोई जबरदस्ती नहीं करता...
- कास्टिंग काउच पर अदा शर्मा ने कहा, ‘विकल्प हमेशा आपके पास है, काउच पर बैठना है या फर्श पर...’
- आयुष्मान खुराना भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, लीड रोल देने के लिए डायरेक्टर ने रखी थी यह गंदी शर्त
- प्रभास नहीं, इस शादीशुदा निर्देशक को डेट कर रही हैं अनुष्का शेट्टी!
- रश्मि देसाई का खुलासा, 16 साल की उम्र में कास्टिंग काउच की हुई थी कोशिश
‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी का बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से कास्टिंग काउच से बच पाईं
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ से चर्चा में आने वाली अनुष्का शेट्टी टॉलीवुड यानि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउट को लेकर खुलकर बात की है। अनुष्का ने बताया है कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह वह कास्टिंग काउच का शिकार होने से बच गईं।
अनुष्का शेट्टी ने कहा, “मैंने भी यह देखा है कि तेलुगु फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच है लेकिन मैंने खुद को कभी भी इसका शिकार होने नहीं दिया और आगे बढ़ती चली गई।”
अनुष्का ने कहा कि स्ट्रेट फॉरवर्ड होने की वजह से ही किसी को भी उन्हें प्रताड़ित करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सीधे और खुलकर बात करती हूं। एक एक्ट्रेस होने के नाते यह तय करना चाहिए कि क्या वह आसान तरीके से खुद को फेमस होते देखना चाहती हैं या फिर मेहनत करके खुद को इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक बने रहना देखना चाहती हैं।”