बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma praise virat kohli after smashing performance said you are storm chaser
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:42 IST)

अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली की तारीफ, पति को बताया 'Storm chaser'

India New Zealand Match
anushka sharma praise virat kohli : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में बीते रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। मैंच में विराट कोहली ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड पर मिली शानदार जीत के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
 
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की धमाकेदार पारी पर अपना रिएक्शन भी दिया। अनुष्का में अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट के बैटिंग करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किए। 
 
इसके साथ अनुष्का ने लिखा, 'तुम पर हमेशा गर्व है।' इसके अलावा अनुष्का ने विराट को 'Storm chaser' भी बताया और इसके साथ उन्होंने एक हार्ट वाली इमोजी भी बनाई। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर टीम इंडिया और अपने पति विराट को चियर करने के लिए मैदान में मौजूद रहती हैं। अनुष्का भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच देखने भी पहुंची थीं। हालांकि वह भारत के बीते दो मैचों में मैदान में नजर नहीं आई हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
तारा सुतारिया की 'अपूर्वा' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म