शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anurag basu to direct spy ravindra kaushiks biopic film the black tiger
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (11:36 IST)

रॉ के एजेंट रवीन्द्र कौशिक पर फिल्म बनाएंगे अनुराग बसु, पाकिस्तानी आर्मी में पहुंच गए थे मेजर की रैंक तक

रॉ के एजेंट रवीन्द्र कौशिक पर फिल्म बनाएंगे अनुराग बसु, पाकिस्तानी आर्मी में पहुंच गए थे मेजर की रैंक तक | anurag basu to direct spy ravindra kaushiks biopic film the black tiger
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु भारतीय जासूस रवीन्द्र कौशिक पर एक बायोपिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'द ब्लैक टाइगर' रखा गया है। यह फिल्म रवीन्द्र के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित होगी। 

 
फिल्म को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस फिल्म को अनुराग बसु, आर विवेक, अश्विन श्रीवत्संगम और दिव्य धमीजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
 
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग बसु ने कहा, रवीन्द्र कौशिक की बायोपिक साहस की कहानी है। उन्होंने 20 साल की उम्र से ही देश की सुरक्षा के लिए कई ऐसे काम किए, जिससे 70 से 80 के दशक में देश को बहुत फायदा हुआ। हमने इतिहास का काफी हिस्सा भुला दिया है, जिसे हमको जानने की जरूरत है। 
 
रवीन्द्र कौशिक का जन्म 11 अप्रैल 1952 को हुआ था। भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW)  के एजेंट थे, जिन्होंने 1975 से 1983 तक पाकिस्तान में देश के लिए जासूसी की थी। उन्होंने पाकिस्तान में जाकर एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के रूप में रॉ के लिए काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कौन हैं एक्ट्रेस पीके रोजी, जिनकी 120वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल