सम्बंधित जानकारी
- आलिया भट्ट ने बताया अपनी फिटनेस का राज, पसंद करती हैं घर के दाल-चावल खाना
- कंगना रनौट संग अपने पिता आदित्य पंचोली के रिश्ते पर सूरज पंचोली ने कही यह बात
- Box Office पर कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला की ओपनिंग
- दिशा पटानी के अलावा एक हीरोइन और जुड़ेगी सलमान खान की फिल्म राधे से
- सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी रौटेला का मस्त-मस्त अंदाज
हॉरर फिल्मों का साम्राज्य खड़ा करने वाले रामसे ब्रदर्स पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन | ajay devgn will make a biopic on ramsey brothers as producer
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ ही साथ बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। अजय ने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर के तौर पर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। वे भारत में हॉरर फिल्मों का साम्राज्य खड़ा करने वाले रामसे भाईयों के जीवन पर फिल्म बनने जा रहे हैं।
'द रामसे बायोपिक' नाम की इस फिल्म को अजय देवगन प्रीति सिन्हा के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के राइट्स भी हासिल किए हैं। द रामसे बायोपिक शीर्षक नाम की इस बायोपिक को रितेश शाह ने लिखा है।
प्रीति सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, स्वर्गीय श्री तुलसी रामसे और श्याम रामसे और उनके पूरे परिवार ने हम पर विश्वास जताया है और हमें इस फिल्म के राइट्स दिए हैं। अजय और मैं इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म में पैशन, मुश्किलों और सफलता की कहानी दिखाई जाएगी। रामसे परिवार ने दशकों तक कड़ी मेहनत की है और देश में हॉरर फिल्मों का एक साम्राज्य खड़ा किया है।
It gives me & @pritisinha333 great joy to announce our next project as producers. A fascinating journey of passion, hardships and immense success of 3 Generations of the Ramsay family.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 7, 2019
अजय ने भी ट्वीट किया कि मैं और प्रीति सिन्हा प्रोड्यूसर्स के तौर पर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करते हैं। रामसे परिवार की पैशन, मुश्किलों और सफलता की अद्भुत गाथा को लेकर हम सब काफी उत्साहित हैं।
फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ मुंबई आए थे और इन सात बेटों ने रामसे ब्रदर्स के नाम से हिन्दी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का एक नया इतिहास लिख दिया। रामसे ब्रदर्स 80 और 90 के दशक में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
उन्होंने वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर भी हॉरर सीरियल्स से 90 के दशक में रामसे ब्रदर्स का जी हॉरर शो आज भी कई लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है।
