नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' देखने थिएटर पहुंचे अजय देवगन, जाने क्या दिया रिएक्शन
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर 'वध 2' रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर दिखाया है। जो फिल्म कभी ओटीटी पर एक स्लीपर हिट बनकर सामने आई थी, वही वध अब एक भरोसेमंद और ऑडियंस-लव्ड ब्रांड में बदल चुकी है।
ये फिल्म पहली वध की कहानी को आगे बढ़ाती है और साथ ही दर्शकों को एक नई रोमांचक और अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी की दुनिया में लेकर जाती है। वध 2 ने जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ओपन किया है और इसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सराहा है।
कई सितारे थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे। अजय देवगन भी इस लिस्ट में शामिल हुए, उन्होंने थिएटर में 'वध 2' देखा और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी एक झलक शेयर की। अजय देवगन ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'नाउ वॉचिंग।'
वध 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार रन कर रही है। क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने इसकी ग्रुपिंग कहानी और बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ की है। फिल्म की इंटेंस स्टोरीटेलिंग और शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का तरीका खूब सराहा गया है। पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ और शानदार रिव्यूज़ ने थिएटर में इसकी पकड़ मजबूत रखने में बड़ी भूमिका निभाई है और और दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए आकर्षित किया है।
वध 2 को जसपल सिंह संधु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर से बड़े पर्दे पर साथ आए हैं, इस बार बिल्कुल नए किरदारों में, लेकिन उसी भावनात्मक गहराई और सोच-समझ वाले टोन के साथ जिसने पहली फिल्म को इतना असरदार बनाया था।
लव फिल्म्स के तहत लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस की गई यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म की चर्चा 56वें इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में ग्रैंड गाला प्रीमियर के बाद और बढ़ गई, जहां इसे ज़बरदस्त सराहना मिली और मिश्रा और गुप्ता की भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकार होने की प्रतिष्ठा को और मजबूती मिली।