1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai

कान में रेड कारपेट पर जलवा बिखेंरेंगी ऐश्वर्या

Aishwarya Rai
अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर 68वें कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में रेड कारपेट पर वापसी करेंगी। दोनों अभिनेत्रियां 12 दिवसीय उत्सव (13 से 24 मई) में कॉस्मेटिक ब्रांड ‘लोरियल’  के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर शिरकत करेंगी। ब्रांड ने इस बात की घोषणा ट्वीटर पर की।

लोरियल ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्ट किया कि अगर आप कान 2015 में सोमन  कपूर और एश्वर्या राय बच्चन की चहल कदमी रेड कारपेट पर देखने के लिए उत्सुक हैं तो रीट्वीट करें। (भाषा)