सम्बंधित जानकारी
- दबंग 3 के आइटम नंबर से कटा मौनी रॉय का पत्ता, सलमान खान के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगी यह एक्ट्रेस!
- इस वजह से रात 8 बजे तक फ्री नहीं होने पर असहज महसूस करते हैं सैफ अली खान
- चिलचिलाती गर्मी में समंदर किनारे विद्या बालन का हॉट अंदाज, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
- बैंकॉक की सड़कों पर कपड़े बेचती नजर आईं नोरा फतेही, वीडियो हुआ वायरल
- ईशा देओल बनीं दूसरी बार मां, बेटी का रखा यह प्यारा सा नाम
इस वजह से हॉरर फिल्मों से दूर रहती हैं कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई है। भारत में वह सलमान खान के साथ नजर आई हैं। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों वो हॉरर फिल्मों से दूर रहती हैं?
कैटरीना कैफ ने कहा कि वह काफी आसानी से डर जाती हैं, जिसकी वजह से हॉरर फिल्मों से दूर रहती हैं। आईएमडीबी की ओरिजनल सीरीज 'द इनसाइडर वाचलिस्ट' में बातचीत के दौरान जब कैटरीना से पूछा गया कि ऐसी कौन सी शैली है, जिसे अभी तक उन्होंने नहीं देखा, तो कैटरीना ने जवाब दिया, 'हॉरर। मैं बहुत डरती हूं। यह मुझे डराता है और मैं डरना नहीं चाहती हूं।'
Photo : Instagram
कैटरीना ने कहा कि वह क्लासिक सिनेमा की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद उनके मन में एक्टर बनने का विचार आया तो उन्होंने कहा, हां, लेकिन यह एक अंग्रेजी फिल्म है.. गॉन विद द विंड।
