1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, PK, Bollywood
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2014 (13:23 IST)

आमिर खान ने की पहलवान बनने की तैयारी शुरू

आमिर खान
आमिर खान उन अभिनेताओं में से हैं जो अपने किरदार के मुताबिक अपने शरीर को ढालते हैं। गजनी के लिए उन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए तो 'थ्री इडियट्स' के लिए उन्होंने वजन कम किया। अब वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं जिसका नाम है 'दंगल'। नाम से ही जाहिर है कि वे इस फिल्म में कुश्ती लड़ते हुए दिखाई देंगे जिसके लिए उनके लिए पहलवान जैसा लगना जरूरी है। आमिर ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वे अपना वजन कई किलोग्राम बढ़ाएंगे और पहलवान की तरह दिखाई देंगे। खबर है कि इसके लिए एक इंटरनेशनल ट्रेनर विदेश से आने वाला है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे।