1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Kishore Kumar, Ranbir Kapoor, Jagga Jassos
Written By

आमिर निभा सकते हैं किशोर कुमार की भूमिका!

आमिर खान
किशोर कुमार के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार अनुराग बसु के दिमाग में वर्षों से है। रणबीर कपूर को उन्होंने लीड रोल निभाने के लिए फाइनल भी कर लिया। किशोर कुमार के परिवार से अनुमति भी ले ली। किशोर कुमार पर रिसर्च भी कर डाला। इसी बीच वे 'जग्गा जासूस' में ऐसे उलझे कि अब तक नहीं निकल पाए। इस फिल्म की शूटिंग आधी हो चुकी है और आधी अटकी हुई है। शायद 2016 के मध्य में यह फिल्म रिलीज हो। 
 
खबर है कि रणबीर का किशोर पर बनने वाली फिल्म से मोह भंग हो गया है। वे राजकुमार हिरानी की फिल्म में रूचि ले रहे हैं जो संजय दत्त पर फिल्म बना रहे हैं। संजय दत्त की भूमिका रणबीर निभाएंगे और इसके लिए उन्हें जम कर मेहनत करना होगी। 
 
वैसे भी रणबीर का करियर डांवाडोल हो रहा है। उनकी पिछली कुछ फिल्में इतनी बुरी तरह पिटी कि उन्हें एक सफल फिल्म की सख्त जरूरत है। इसलिए वे हिरानी की फिल्म को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि हिरानी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती है। 
आमिर तक जब यह बात पहुंची कि किशोर की भूमिका रणबीर नहीं निभाना चाहते तो उन्होंने रणबीर से बात की। रणबीर की बात जानकर अब उन्होंने किशोर कुमार की फिल्म में दिलचस्पी लेना शुरू कर दी है। 'दंगल' की शूटिंग खत्म होने के बाद संभवत: आमिर सिल्वर स्क्रीन पर किशोर कुमार की भूमिका निभा सकते हैं।