1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aasiya kazi became mother welcomes baby girl with gulshan nain

'बालिका वधू' फेम आसिया काजी बनीं मां, शादी के 2 साल बाद घर आई नन्ही बेटी

Aasiya Kazi baby girl
मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री आसिया काजी मां बन गई हैं। 'बालिका वधू' और 'बंदिनी' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आसिया के घर एक नन्ही राजकुमारी का आगमन हुआ है। 
 
शादी के लगभग दो साल बाद आसिया और उनके पति व अभिनेता गुलशन नैन के जीवन में आए इस नन्हे मेहमान ने उनके परिवार को पूरा कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मां बनने की गुडन्यूज शेयर की है। आसिया ने 20 जून को अपनी बेटी को जन्म दिया। 
 
इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी पोस्ट साझा करते हुए आसिया ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई है। हालांकि, इस तस्वीर में बच्ची का चेहरा पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा है, लेकिन नवजात के नन्हें हाथ, पैर और होंठों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए आसिया काजी ने कैप्शन में ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने लिखा, हमारी छोटी सी प्रिंसेस इस दुनिया में आ चुकी है। हम पर इतना बड़ा भरोसा करने के लिए ईश्वर को बहुत-बहुत शुक्रिया, हम माता-पिता के रूप में अपनी बेटी को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अपना बेस्ट करेंगे। 
 
गुलशन ने भी अपनी बेटी के जन्म के दो दिन बाद अपनी लाडली को गोद में लिए हुए एक बेहद भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ गुलशन ने कैप्शन में लिखा, मेरी बेटी ने मुझे 'फादर्स डे' के सबसे खास तोहफे के रूप में खुद को सौंप दिया है। एक पिता के लिए इससे बढ़कर और इससे खूबसूरत एहसास दुनिया में कोई दूसरा नहीं हो सकता। 
 
8 साल का लंबा रिलेशनशिप और शादी का सफर
आसिया काजी और गुलशन नैन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों ने एक-दूसरे को शादी के बंधन में बंधने से पहले पूरे 8 साल तक डेट किया था। चूंकि आसिया एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और गुलशन हिंदू हैं, इसलिए शुरुआत में इस इंटरफेथ रिलेशनशिप के लिए आसिया के परिवार वाले पूरी तरह से सहमत नहीं थे। 
आखिरकार वे अपने परिवारों को मनाने में सफल रहे। इसके बाद, नवंबर 2024 में दोनों ने एक निजी लेकिन बेहद खूबसूरत समारोह में शादी रचाई थी। अब शादी के लगभग दो साल बाद उनके घर आई इस नन्ही परी ने उनके रिश्ते और परिवार को और भी ज्यादा मजबूत और मुकम्मल बना दिया है।
 
आसिया काजी टेलीविजन जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2009 में आए इमेजिन टीवी के मशहूर शो 'बंदिनी' में 'संतु धर्मराज' का मुख्य किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' में डॉ. गंगा जगदीश सिंह के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'रमन राघव 2.0' के 10 साल: सुनसान होटल में रहकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की थी किरदार की तैयारी