1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. samantha ruth prabhu pregnant after marriage with raj nidimoru

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

Samantha Ruth Prabhu pregnancy
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा ने बीते साल दिसंबर में फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु संग दूसरी शादी रचाई हैं। 
 
अब खबर आ रही है कि सामंथा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार है। हाल ही में एक इवेंट में सामंथा के बदले हुए लुक को देखकर फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वे प्रेग्नेंट हैं। यह कयासबाजी उस समय और ज्यादा बढ़ गई जब सामंथा की हालिया रिलीज फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। 
 
इस जश्न में सामंथा अपने पति और मशहूर निर्देशक राज निदिमोरु के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं। वीडियो क्लिप्स को करीब से देखने वाले प्रशंसकों का दावा है कि उन्होंने अभिनेत्री का 'बेबी बंप' नोटिस किया है। तब से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 
निर्देशक नंदिनी रेड्डी का बड़ा इशारा
हालांकि सामंथा या राज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने एक प्रेस मीट के दौरान इस पर बात करके फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उन्होंने इसे सामंथा के जीवन का एक 'बेहद खूबसूरत पल' बताया और कहा कि जिस समय फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है, उसी समय जीवन में इस नई खुशी का आना बेहद खास है। फैंस इसे इस बात का ठोस संकेत मान रहे हैं कि अफवाहें पूरी तरह सच हैं।
 
बीवी नंदिनी रेड्डी ने सिनेमा एक्सप्रेस संग बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, सामंथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर सामने आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर बह़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है। 

 
सामंथा और राज निदिमोरु की लव स्टोरी 
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों का रिश्ता पेशेवर दुनिया से शुरू हुआ था। राज निदिमोरु (राज एंड डीके फेम के मशहूर डायरेक्टर) और सामंथा ने पहली बार सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम किया था। इस सीरीज में सामंथा द्वारा निभाया गया 'राजी' का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार और दमदार किरदारों में से एक माना जाता है। सेट पर शुरू हुई यह जान-पहचान पहले गहरी दोस्ती और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
 
इसके बाद, पिछले साल दिसंबर में दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी रचा ली। कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में आयोजित इस विवाह समारोह में केवल उनके परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद भावुक और खूबसूरत तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी। 
 
आपको बता दें कि यह दोनों की ही दूसरी शादी है,  इससे पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से और राज की शादी श्यामाली डे से हुई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका