गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aadar jain tied knot to alekha advani at a white wedding in goa wedding photos goes viral
Last Modified: सोमवार, 13 जनवरी 2025 (17:50 IST)

अलेखा आडवाणी संग शादी के बंधन में बंधे आदर जैन, गोवा में की व्हाइट वेडिंग

Aadar Jain wedding
रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन आदर जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदर ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से 12 जनवरी को शादी रचा ली है। कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की है। इस शादी में कपल के करीबी लोग शामिल हुए। 
 
आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने हिंदू की बजाए क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में आदर ग्रे कलर के सूट में डैशिंग लग रहे हैं। वहीं अलेखा आडवाणी व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
आदर जैन ने भी अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कपल एक-दूसरे को लिपलॉक करता नजर आ रहा है। कई तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। 
 
बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने बीते साल सगाई की थी। आलेखा से पहले आदर जैन ने काफी सालों तक एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट किया था। आदर जैन कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
बचपन में श्रद्धा कपूर को था वरुण धवन पर क्रश, प्रपोज करने पर मिला था यह जवाब