shradh paksha
✕

'जुग जुग जियो' को लेकर वरुण धवन बोले- फिल्म में दिखेगा परिवार का प्यार और ड्रामा

Updated: शुक्रवार, 24 जून 2022 (13:14 IST)
फिल्म 'जुग जुग जियो' में मैं कुकू सैनी का किरदार निभा रहा हूं। निर्देशक ने मुझे कहा था कि मैं हर बार की तरह इस रोल को निभाने की बजाय कुछ कमजोर सा दुखी सा शख्स बनकर अपने रोल को परफॉर्म करूं। मैं एक कपल की कहानी बता रहा हूं जिसमें कि मैं तो अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। मेरी पत्नी भी मुझे छोड़ देना चाहती है। इन सबके बावजूद मुझे बहुत सारा ड्रामा भी करना है मुझे अपने हिस्से का हाय वोल्टेज ड्रामा करना मिला है। 

 
साथ ही मुझे इस बात का भी ध्यान रखना है कि मेरे सामने जो शख्स है, वह मेरे पिता है कोई दोस्त नहीं जिससे तलाक के लिए मैं कोई भी सलाह दे सकूं। कुकू जब भी हमसे बात कर रहे होते हैं उनके तलाक के बारे में मालूम पड़ता है तो बहुत सारा सम्मान भी देना पड़ता है क्योंकि अंत में जाकर भीम यानी अनिल कपूर उसके पिता है। अब कुकू कि इस बेचारगी में ही कॉमेडी है।
 
यह कहना है वरुण धवन जिनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज हो चुकी है। वरुण ने प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान मीडिया से बातचीत की और कहा, यह फिल्म बहुत सारी कॉमेडी को आपके सामने लेकर आई है। वैसे भी मुझे एक घरेलू फिल्में बड़ी अच्छी लगती है हम साथ साथ हैं या फिर हम आपके हैं कौन या कभी खुशी कभी गम इन सब फिल्मों को देख कर मैं बड़ा हुआ हूं। इसलिए फैमिली फिल्में हमेशा पसंद आई है। 
 
इस फिल्म में कॉमेडी भी है। मेरे साथ मनीष पॉल है जो कहने के लिए तो मेरी पत्नी यानि कियारा के भाई हैं लेकिन उन्हें हम दोनों के बीच के तलाक की कोई बात नहीं मालूम है। आमतौर पर वह अपनी बहन की जगह मेरा साथ देते हुए ज्यादा नजर आते हैं। साथ ही में इस फिल्म में मेरे साथ प्राजकता कोली भी है। प्राजक्ता का अपना ऑडियंस है। उसके कॉमेडी की टाइमिंग बहुत अलग है। उसके भी इतने ज्यादा चाहने वाले हैं। कि वह एक नयापन लेकर आती है। वह देखने में बड़ा मजा आता है। 
 
आपके नजरिए में क्या यह फिल्म कोई संदेश भी दे रही है दर्शकों को।
आपने संदेश की बात कर रहे हैं तो इतना बताता हूं कि हर कोई इस समय में परिवार को एक साथ देखना चाहता है। परिवार आपस में लड़ रहा है, भिड़ रहा है बहुत बातें भी हो रही है। ड्रामा हो रहा है लेकिन फिर भी साथ में रहे और यह कहता है कि कोई बात नहीं है सब अपनी होते हैं। आपको वह फैमिली और वह परिवार का प्यार और रिश्ता देखने को मिलने वाला है और शायद यही संदेश कहा जा सकता है।
 
जिंदगी में आपकी शादी के बारे में थोड़ी सी जानकारी दें। 
मैं और मेरी पत्नी एक दूसरे को 20 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे तो हम साथ में ही बड़े हुए तो बहुत सारी बातें ऐसी थी जो हम एक दूसरे के बारे में पहले से जानते थे। आमतौर पर मुझे ऐसा लगता है कि शादियों में लड़का और लड़की के बीच दोस्ती होनी बहुत जरूरी है। वह एक दूसरे को जानते हो। हर व्यक्ति को पूरा जानना परखना मुमकिन नहीं है। ऐसा जरूरी भी नहीं है। लेकिन यह बात तय है कि जब आप एक दूसरे को समझते हैं, परेशानियां कम नजर आती हैं। वरना हो यह जाता है, शादी होती और फिर मालूम पड़ता है कि अरे तुममे यह भी कमी है। दोस्ती होना बहुत जरूरी है। जिंदगी में शादी को बनाए रखने के लिए यह समझदारी बहुत काम आती है। 
 
ऐसी कोई बात इस फिल्म में आपको लगी जो आप सालों तक याद रखेंगे
मेरे हिसाब से हमें आज में जीने की आदत डालनी चाहिए। हमें उन लोगों से बहुत प्यार करना चाहिए जो आप से जुड़े हुए होते हैं। मतलब हम कुछ एक बातें बिल्कुल आसानी से अपना लेते हैं और भूल भी जाते हैं कि उन बातों की अपनी कोई महत्व भी है। हम सोचते हैं कि घर जाएंगे तो मम्मी पापा तो मिल ही जाएंगे। वह तो इंतजार कर ही रहे होंगे या बीवी तो है ही वह तो खड़ी ही होगी। इंतजार करते हुए और फिर हम साथ में खाना खा ही लेंगे। 
 
इस फिल्म ने मुझे समझाया कि हम अपने आसपास के लोगों को प्यार करते रहें। फिल्में जैसे मैं और कियारा जी रहे हैं। आपने अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मम्मी पापा की जो भारत में रहते हैं, उनकी अपनी जिंदगी चल रही है। कोई दुखी नहीं है लेकिन कोई साथ का महत्व भी नहीं है। फिर एक समय ऐसा आता है जब हम सारे घर वाले मिलते हैं, साथ में बैठते हैं, बातचीत करते हैं। तब समझ में आता है कि हमने जिंदगी में कितनी बड़ी चीज मिस की है। 
 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख