1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. Bihar Election 2015,

लालू जवानी में बधिया करवा लेते तो जनसंख्या नियंत्रण हो जाता : गिरिराज सिंह

Bihar Election 2015
बिहार चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। नेता भी अपने अजीबोगरीब बयानों से चुनाव माहौल में तपन को तेजी दे रहे हैं। एक तरफ आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं जो सभाओं में बयानों से सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं दूसरी तरफ एनडीए के नेता हैं, जो लालू के बयान का पलवार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नालंदा के मघडा की चुनावी सभा में अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लालू जवानी में बधिया करा लेते तो जनसंख्या नियंत्रण जरूर हो जाता। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले लालू ने कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार से बधिया कराकर भेज देना चाहिए। गिरिराज इस बयान पर पलटवार कर रहे थे।