1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. Bihar Assembly Election 2015

तीन टांग पर कभी दौड़ नहीं जीती जाती : जेटली

Bihar Assembly Election 2015
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में गुरुवार को एनडीए का घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नीतिश-लालू और कांग्रेस के महागठबंधन पर भी निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि तीन टांग पर कभी दौड़ नहीं जीती जा सकती है। 
जेटली ने कहा कि लालू यादव के नरभक्षी वाले बयान पर जेटली ने कहा कि गोधरा कांड के समय लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए फर्जी रिपोर्ट बनवाई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कारसेवकों ने ही रेल में आग लगाई थी। गौरतलब है कि गुजरात दंगों में अदालत से वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'क्लीन चिट' मिली थी। 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी और तड़ीपार तक कहा था। उन्‍होंने कहा था कि वे उन्हें सदाचार ना सिखाएं और पहले स्‍वयं के कुकर्म एवं खुद पर लगी सारी जघन्‍य धाराओं के बारे में चिल्‍लाकर लोगों को बताएं।