1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. Nude photos
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (10:48 IST)

आई नंगी तस्वीरें तो माँ-बाप को जाएगा अलर्ट

Nude photos
अगर किसी बच्चे के पास कामुक तस्वीरें आती हैं या वह क्लिक करता है तो यह ऐप माता-पिता को सतर्क करेगा। इस ऐप का नाम गैलरी गार्डियन है। इससे बच्चों को बहकाने वाली तस्वीरों से बचाया जा सकता है।

बच्चे अपने फ़ोन में ऐसी तस्वीरों को सेव करेंगे तो यह ऐप माता-पिता के पास अलर्ट भेज देगा। यिपो टेक्नोलॉजी के संस्थापक डेनियल स्कोर्वोन्सकी ने कहा कि इस ऐप को समझना बहुत ही आसान है।
 
अगर तस्वीर में कोई इंसान है तो वह पहले इसकी शिनाख्त करेगा। इसके बाद वह स्किन को देखेगा। अगर तस्वीर में ज़्यादा स्किन है तो वह इसकी गणना कर लेगा।
 
इसी दौरान ऐप इस चीज़ की शिनाख्त कर लेगा कि तस्वीर संदिग्ध है। बीबीसी ने इस मामले में ऐप को परखा कि क्या वाकई काम करता है?
 
जांच में कई चीज़ें सामने आईं। किसी-किसी तस्वीर को यह ऐप पकड़ नहीं पाया। कपड़ों वाली तस्वीरों को यह ऐप नहीं पकड़ पाया। हालांकि शरीर के कुछ हिस्सों को यह ऐप पकड़ने में कामयाब रहा। इसे लेकर डेनियल ने कहा कि ऐप का पूरा ज़ोर स्किन पर है। उन्होंने कहा कि ऐप गुप्तांगों की शिनाख्त आसानी से करेगा। डेनियल ने कहा कि गुप्तांगों के मामले में ऐप बिल्कुल माकूल है। इसमें इसकी गणना पूरी तरह से फिट बैठती है।
 
बीबीसी ने इस ऐप के दावों के आधार पर 20 कामुक तस्वीरों का परीक्षण किया। इनमें से 12 तस्वीरों की शिनाख्त इस ऐप ने तत्काल किया, लेकिन आठ तस्वीरों की पहचान करने में यह नाकाम रहा। कंपनी का कहना है कि यह ऐप 96 फ़ीसदी तस्वीरों की पहचान कर लेता है। हालांकि स्नैपचैट के ज़रिए भेजे जाने वाली तस्वीरों के मामले में यह ऐप बहुत माकूल नहीं है।
ये भी पढ़ें
ब्लॉग: अगर लड़कियां लड़कों का पीछा करें तो...