शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Hyundai to hike employee salary by Rs 31,000 per month over 3 years
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (16:52 IST)

Hyundai अपने कर्मचारियों की सैलरी में 3 साल तक करेगी 31000 रुपए की बढ़ोतरी

Hyundai
हुंदै (Hyundai) मोटर इंडिया ने 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह दीर्घकालिक वेतन समझौता कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) के बीच हुआ है। यह समझौता मुख्य रूप से तकनीशियन और मजदूर वर्ग के कर्मचारियों के लिए लागू होगा।
हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपए की वेतन वृद्धि 3 साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

हुंदै मोटर इंडिया के पीपल स्ट्रैटेजी प्रमुख यंगम्यांग पार्क ने कहा कि आपसी विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संवाद पर आधारित यह समझौता एक ऐसी प्रगतिशील कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
City name change: भारत का इकलौता शहर 21 बार बदला गया जिसका नाम, जानें किन किन नामों से जाना गया